AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 17, 2026
in देश
0
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 61 वर्षीय व्यक्ति की मौत

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

नौतन थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव के समीप बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गलिमापुर गांव निवासी स्वर्गीय रामरूप चौधरी के 61 वर्षीय पुत्र सुग्रीव चौधरी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि सुग्रीव चौधरी बुधवार की सुबह करीब 8:30 बजे बंका मोड़ स्थित एक चाय दुकान पर दूध पहुंचाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गलिमापुर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसी दौरान स्कूल जा रहे कुछ बच्चों की नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान सुग्रीव चौधरी के रूप में की और तत्काल उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सुग्रीव चौधरी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि सुग्रीव चौधरी के दो पुत्र अवधेश यादव एवं उमेश यादव हैं। दोनों पुत्रों का विवाह हो चुका है तथा दोनों बाहर मजदूरी करते हैं। इस घटना के बाद से पूरे गलिमापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 24k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
केन्द्रीय विद्यालय के विकास को मिलेगी नई गति, प्रबंध समिति की बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा

October 28, 2026
नन्हीं बच्ची को मिला अपना परिवार, दत्तक माता-पिता के चेहरे पर खिली मुस्कान

सासामुसा में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, तीन बाल श्रमिक विमुक्त

चाकूबाजी कांड में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार गिरफ्तार

Recent News

imunify-bot-check