AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

अगस्त माह के अपराधों की समीक्षा, पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 10, 2026
in देश
0
अगस्त माह के अपराधों की समीक्षा, पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

🚨 अगस्त माह के अपराधों की समीक्षा, पुलिस पदाधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट

गोपालगंज। जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर पुलिस अधीक्षक, गोपालगंज की अध्यक्षता में बुधवार, 09 सितंबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अगस्त माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), साइबर एवं रिजर्व शाखा के अधिकारी, परिक्षेत्र पुलिस उपाधीक्षक, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष/ओपी अध्यक्ष सहित विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🔴 अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर
समीक्षा बैठक में अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता, सूचना संकलन, शराब बरामदगी, कांडों के निष्पादन एवं विधि-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

🚔 महावीरी अखाड़ा जुलूस को लेकर भी निर्देश
बैठक में जिले में आयोजित होने वाले महावीरी अखाड़ा जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखने पर जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay