नव युवक कृषक हित समूह का किया गया गठन
बड़हरिया से परमानन्द पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखंड अंर्तगत पकड़ी पंचायत के बगरा बुजुर्ग गांव के पंचायत भवन में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक, मनोज कुमार मिश्रा कृषि समन्यवक और कुमार रामू किसान सलाहकार की उपस्थिति में समूह गठन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक द्वारा सर्वप्रथम आत्मा द्वारा गठित कृषक हित समूह और महिला खाद्य सुरक्षा समूह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। और बताया गया कि एक समूह में 25 से 30 किसान रहते हैं। किसान कृषि से जुड़ा हो। सभी का किसान रजिस्ट्रेशन हो। सभी किसान के साथ बैठक किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पकड़ी पंचायत के बगरा बुजुर्ग गांव में भी एक समूह बनाया जाय।
समूह का नाम नव युवक कृषक हित समूह रखा गया। और अभिमन्यु मिश्रा को अध्यक्ष, मनोज कुमार यादव को सचिव, तथा सोनू कुमार ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। समूह में कुछ 26 किसान रहेंगे। समूह का प्रक्षेत्र कृषि और पशुपालन रहेगा। समूह का बैठक प्रति माह के 27 तारीख को पंचायत भवन बगरा बुजुर्ग में किया जाएगा। समूह का खाता बैंक ऑफ इंडिया कैलगढ़ में अध्यक्ष और सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाएगा।समूह के खाते में 100 रुपए प्रति सदस्य प्रति माह के 29 तारीख को समूह के खाता में जमा करेंगे। समूह से जो भी सदस्य ऋण लेगा उसे 1 प्रतिशत प्रति माह के दर से ब्याज देना होगा। समूह में राकेश कुमार प्रसाद, दीपक कुमार, अमित कुमार ठाकुर, अभिषेक कुमार ठाकुर, विनय प्रसाद, प्रियंका कुमारी,ऋण देवी, कुंती देवी, संतोष कुमार मांझी, रिया कुमारी सहित कुल 23 सदस्य रहेंगे।












