खेत की सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत
विजयीपुर/गोपालगंज
विजयीपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत का पटाव (सिंचाई) कर रहे एक युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजीत यादव, पिता—भरत यादव के रूप में की गई है।
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में युवक को विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई है।












