AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
September 19, 2025
in देश
0
बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार संपादक डॉक्टर राहुल कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट

बिहार विधानसभा आम चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन।

डुमरा प्रखंड के पकटोला मिश्रौलिया पंचायत भवन में कार्यक्रम आयोजित

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए जिला स्वीप कोषांग सीतामढ़ी के द्वारा निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज डुमरा प्रखंड अंतर्गत पकटोला मिश्रौलिया पंचायत भवन में एक भव्य मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने भी शिरकत की और उपस्थित मतदाताओं से रूबरू होते हुए कहा—
“मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है। प्रत्येक मतदाता का एक-एक मत लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। अतः यह आवश्यक है कि सभी लोग धर्म, जाति, वर्ग अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना मतदान करें और अपने मत का प्रयोग हर हाल में करें। आपका मत ही आपका सबसे बड़ा अधिकार है, इसका प्रयोग अवश्य करें।”
वहीं सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह ने बताया कि स्वीप कोषांग सीतामढ़ी के द्वारा आने वाले दिनों में सभी मतदान केंद्रों पर सघन जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कला जत्था टीम ने मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। वहीं, स्थानीय कलाकारों ने लोकगीत और देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भी लोगों को मतदान के महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर मिश्रौलिया पंचायत की माननीय मुखिया,श्रीमती आरती कुमारी, सहायक नोडल पदाधिकारी (स्वीप) श्री समरेंद्र नारायण वर्मा, डुमरा पीएचसी के प्रभारी डॉ अक्षय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, पिरामल के प्रतिनिधि श्री रोहित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मतदाताओं की सहभागिता रही।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
दीप प्रज्वलन के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा की चोरौत शाखा का उद्घाटन

February 11, 2026
डीएम ने हायाघाट नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के प्रस्तावित नए भवन निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

रिक्शा चालक की मौत

तीन शराब तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक बाइक जब्त

February 11, 2026
बांदा में एडीजी प्रयागराज जोन का दौरा: पुलिस लाइन का निरीक्षण, अपराध समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

Recent News