दो पक्षों के विवाद में हुई हिंसक झड़प और पत्थर बाजी में तीन लोग घायल
घटना स्थल पर एसपी पहुंच कर मामला को कराया शान्त
बड़हरिया परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा कादिर पंचायत क्षेत्र में शिव राजपुर गांव में मंगलवार की रात ओलिमा का का कार्यक्रम चल रहा था। उसी समय उसी गांव के दो समुदायों के दो गुटों के बीच पुरानी विवाद को लेकर तू तू मैं और गली गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिससे गांव में भगदड़ मच गई। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पत्थरबाजी होने लगी। पत्थर बाजी में दोनों पक्षों के लोगो को मामूली रूप से चोटिल हो गए। इसकी सूचना हल्का चौकीदार और ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय बड़हरिया थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर छोटन कुमार को दिया। थाना अध्यक्ष घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर अपने जुझारू पुलिस पदाधिकारी और पुलिस पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश किया। लेकिन दोनों पक्षों मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। तब थाना अध्यक्ष ने इसकी सूचना एसपी पुरन झा सहित जिला के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिए। इसके बाद एसपी पूरन झा, एसडीपीओ अजय कुमार सिंह सहित अन्य थानों के पुलिस पदाधिकारी और काफी संख्या में पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी पुरन झा ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराए। एसपी ने दोनों पक्षों में विवाद के कारण स्थानीय लोगों से पूछे। एसपी ने कहा की घटना की जांच होगी और दोषियों पर सख्त कानूनी करवाई पुलिस करेंगी। एसपी ने दोनों पक्षों के लोगो को शांत बनाए रखने की अपील किया। एसपी के आने के बाद मामला शांत हुआ। एसपी ने थाना अध्यक्ष को निर्देश दिया की सभी चोटिल लोगों का ईलाज कराए और आवेदन लेकर कानूनी करवाई करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शिव राजपुर गांव निवासी भुअर साईं के पुत्र की शादी को लेकर गत 19 जनवरी 26 को बारात जाने वाली थी। भुवर साईं अपने पुत्र की बारात को लेकर गत 18 जनवरी 26 को शादी का रश्म परिवार के साथ में रस्म का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान गांव के हीं दूसरे समुदाय के एक युवक से भुवर साईं के परिवार से विवाद हो गया था। उसी विवाद की प्रतिक्रिया में गत मंगलवार की रात भुवर साईं उर्फ बहराम साईं के पुत्र के वलीमा का भोज कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर से तू तू मैं और कहासुनी और गली गलौज होने लगी जो बाद में मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई। ग्रामीणों के अनुसार स्थानीय पुलिस और एसपी साहब की तत्परता से यह विवाद दो समुदायों के बीच बड़े टकराव में तब्दील होने से पहले ही पुलिस ने शांत करा दिया।फिलहाल, गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है। पत्थरबाजी में चोटिल भुवर साईं , शाहबाज साईं और राजा शाह है जिनका इलाज प्राथमिक केंद्र बड़हरिया में हुआ। घटना स्थल पर एसपी, एसडीपीओ के अलावे थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर छोटन कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार तिवारी, एसआई दुर्गा कुमारी, हारून रशीद खान, विपिन कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।












