विजयीपुर थाना परिसर फिर हुआ जलमग्न, सिस्टम की बारिश ने खोल दी निकासी व्यवस्था की पोल
विजयीपुर/गोपालगंज
गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाना परिसर में एक बार फिर बारिश ने प्रशासनिक लापरवाही की पोल खोल दी है। विजयीपुर–पगरा मुख्य सड़क पर स्थित थाना परिसर में हल्की सी बारिश भी घुटनेभर जलजमाव में बदल जाती है। नतीजा — पुलिसकर्मी से लेकर आम नागरिक तक सबको पानी में चलना पड़ता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाले की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था वर्षों से ठप है और नया नाले के इंतजार में हैं, जबकि शिलान्यास भूमि हो गई है,पुराने नाले को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया, जिससे पानी निकासी का रास्ता पूरी तरह रुक गया है। अब हर बारिश के बाद थाना परिसर “स्थायी तालाब” में बदल जाता है।
लोगों का कहना है कि अधिकारी रोज इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन जलजमाव की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं जाता। वहीं थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी अब इस जलभराव के गवाह बन चुका हैं।
“सिस्टम की बारिश” अब जनता के लिए मुसीबत है












