AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षकों के आंदोलन पर कुलपति ने लिया संज्ञान, कॉलेज पहुंची जांच कमिटी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 16, 2026
in देश
0
डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षकों के आंदोलन पर कुलपति ने लिया संज्ञान, कॉलेज पहुंची जांच कमिटी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डीएवी पीजी कॉलेज के शिक्षकों के आंदोलन पर कुलपति ने लिया संज्ञान, कॉलेज पहुंची जांच कमिटी

सिवान से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

डीएवी पीजी कॉलेज सिवान के शिक्षक आंदोलन पर जय प्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति ने संज्ञान लिया है। उक्त कॉलेज के प्राचार्य की मनमानी और भ्रष्टाचार की शिकायत मामले की जांच के लिए कुलपति द्वारा प्रो कृष्ण कुमार के नेतृत्व में गठित त्रिसदस्यीय जांच कमिटी को शनिवार को शिक्षकों के धरनास्थल पर पहुंचा। कमिटी में शामिल प्रो कृष्ण कुमार, प्रो ऊषा एवं प्रो महेश चौधरी ने उन शिक्षक – शिक्षिकाओं से बातचीत की जिन्हें कथित तौर पर प्राचार्य द्वारा जानबूझकर कुछ महीनों से लगातार परेशान किया जा रहा है। शिक्षिकाओं ने जहां स्पेशल लीव, आकस्मिक अवकाश, प्राचार्य के अमर्यादित व्यवहार, अवैध वेतन कटौती के मुद्दे पर अपना पक्ष रखा; वहीं प्रो के.पी. गोस्वामी, प्रो कृष्णकांत प्रसाद, डॉ रामानुज कौशिक एवं डॉ अरविंद कुमार ने ड्यूटी पर रहते हुए वेतन कटौती, चिकित्सा अवकाश की स्वीकृति के पश्चात वेतन का भुगतान न होना, सीएल आवेदन को मनमानी तरीके अस्वीकृत कर वेतन बाधित करना जैसे मुद्दों को उजागर किया। डॉ निर्भय कुमार राम, पंकज कुमार तथा डॉ मुरलीधर मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्राचार्य सामंती मानसिकता के तहत शिक्षकों को परेशान करते हैं। एससी एसटी केस में फंसाने और कॉलेज में असामाजिक तत्वों को बुलाकर मारपीट करने की धमकी देते हैं।प्रो अली इमाम और डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने सेवानिवृत शिक्षक प्रो टी. ए. नूर के सेवानिवृत्ति से संबंधित कागजातों को रोककर रखने की बात कही। डॉ राजेश कुमार शर्मा ने नए शिक्षकों के कैरेक्टर असेसमेंट रिपोर्ट को खराब करने की प्राचार्य की धमकी और अपने पे आईडी का मुद्दा उठाया। प्रो प्रभाकर निषाद ने आईसीएसआर द्वारा प्रदत प्रोजेक्ट की राशि, बैंक द्वारा प्रदत एसी, कुर्सी, हीटर, बल्ब आदि की प्राचार्य द्वारा अपने घर ले जाने सहित भ्रष्टाचार के मुद्दे को रखा। चार महिला शिक्षकों समेत ग्यारह शिक्षकों ने जांच दल के सामने अपनी लिखित शिकायत रखी, जिसका सभी शिक्षकों ने समर्थन किया। डॉ सुरुचि उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान प्राचार्य के कार्यकाल में शिक्षिकाओं को स्पेशल लीव से वंचित कर दिया गया है, जो पूर्व में यहाँ मिलता था। एनसीसी के मामले में प्राचार्य के अनावश्यक हस्तक्षेप से सैकड़ों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव ने बताया कि जांच दल के अपील, छात्रहित और माननीय कुलपति के सकारात्मक आश्वासन को ध्यान में रखते हुए सोमवार तक के लिए स्थगित किया गया है। मंगलवार को शिक्षकों की जेनरल बॉडी मीटिंग में अगला कदम उठाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। मौके पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव, उपाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह, सचिव डॉ पवन कुमार,डॉ सुरुचि उपाध्याय, डॉ संजय कुमार, आशुतोष उपाध्याय, डॉ नावेद अंजुम, पंकज कुमार, प्रो. चंद्रभूषण सिंह, प्रो. कृष्णकांत प्रसाद, प्रो. अली इमाम, डॉ. एस.ए. खान, डॉ. टी.ए. नूर, डॉ. सुधीर कुमार राय, डॉ. अरविन्द कुमार, डॉ. सैयद रियाज़ हसन, डॉ अपर्णा पाठक, डॉ. मंजूर आलम, डॉ नसीम अंसारी, श्री प्रवीण कुमार, रुचिका जर्याल, डॉ रामानुज कौशिक, डॉ प्रभाकर निषाद, डॉ. आशुतोष शरण, पंकज कुमार, डॉ. मुरलीधर मणि त्रिपाठी, डॉ. प्रकृति राय, डॉ रवि कुमार, डॉ. दीपिका श्रीवास्तव, डॉ. बंदना कुमारी सोनी, डॉ. निर्भय कुमार राम सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News