एकमा थानांतर्गत घटित छिनतई की घटना की अद्यतन स्थिति
आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को लगभग 11:55 बजे एकमा थाना को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति एकमा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से रुपये की निकासी कर अपने घर जा रहे थे। इसी क्रम में एकमा पोस्ट ऑफिस के सामने मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा उनके पास से पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो जाने की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित द्वारा बैग में लगभग 01 लाख रुपए होने की बात बताई गई है।
सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक, एकमा एवं थानाध्यक्ष, एकमा द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है तथा घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
सारण पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…












