केंद्रीय बजट विकसित भारत का महाशंकल्प है- प्रवीण सिंह
- भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने प्रधानमंत्री को भेजा आभार संदेश
बांदा। भारतीय जनता पार्टी के अग्रणी नेता बुन्देलखण्ड यूथ फाउण्डेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने बर्ष 2026 – 27 के बजट के सन्दर्भ में अपने सन्देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई ज्ञापित करते हुए कहा है कि यह बजट विकसित भारत का महासंकल्प है

तथा मोदी सरकार के बजट में अंत्योदय और आधुनिकता का संगम है, यह बजट अमृत काल के उन संकल्पों की सिद्धि है जो भारत को 2047 तक विश्व गुरू बनाने के मार्ग पर अग्रसर कर रहे हैं।
भाजपा नेता प्रवीण सिंह ने अपने सन्देश में आगे कहा है कि यह बजट नारी शक्ति और युवा शक्ति सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान का सर्वसमावेशी बजट है! बांदा से सनम की रिपोर्ट












