सिवान पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा बड़हरिया थाना में की गई जनसुनवाई
आज दिनांक-17.12.25 को पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा “सिवान पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बड़हरिया थाना परिसर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा कई मामलों का त्वरित समाधान किया गया।
जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना एवं समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करना है।
इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़हरिया थाना का निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, लंबित मामलों की प्रगति एवं थाना परिसर में सुरक्षा व्यवस्था आदि का बारिकियों से जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष एवं प्रभारी अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न दिशा-निर्देश दिया गया।












