AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने पाई सरकारी नौकरी

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
February 8, 2026
in देश
0
श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने पाई सरकारी नौकरी
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने पाई सरकारी नौकरी

एक बना कांस्टेबल, तो दूसरा लोको-पायलट

नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट

स्थानीय प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों के दो युवकों ने एक साथ सरकारी नौकरी प्राप्त कर युवाओं के आइकन बन गए हैं। बता दें कि स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सिसवां गांव स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के दो पूर्व छात्रों ने अपनी लगन, मेहनत और शिक्षा के बल पर सरकारी सेवा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय, गुरुजनों और परिवार का नाम रोशन किया है। ये दोनों युवा रानू कुमार और विक्की कुमार हैं, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उक्त विद्यालय से प्राप्त की है। अब ये दोनों ने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण पद हासिल कर बिहार और देश की सेवा में योगदान देना शुरू कर दिया है।
नौतन प्रखंड के विशुनपुरा गांव से आने वाले रानू कुमार ने बिहार पुलिस विभाग में अपनी नियुक्ति प्राप्त की है। कठिन प्रतियोगी परीक्षा पास करने के बाद अब वे राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन गई है। दूसरी ओर नौतन प्रखंड के ही सिसवां गांव से आने वाले विक्की कुमार ने भारतीय रेलवे में लोको-पायलट के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर देश की रेल सेवा से जुड़ गए हैं। लोको-पायलट के रूप में वे ट्रेनों का सुरक्षित संचालन करते हुए लाखों यात्रियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी यह सफलता रेलवे जैसे विशाल संगठन में अपनी जगह बनाने का जीता-जागता उदाहरण है।
दोनों छात्रों की खास बात यह है कि वे एक छोटे से गांव से निकलकर इतनी ऊंचाई तक पहुंचे। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल ने उन्हें न सिर्फ शैक्षणिक ज्ञान दिया, बल्कि अनुशासन, नैतिक मूल्य और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान की। स्कूल के प्रबन्धक-सह-प्रधानाध्यापक श्री राकेश कुमार मिश्र एवं उनके कुशल शिक्षकों के मार्गदर्शन और स्नेह ने उनके व्यक्तित्व को निखारा और उन्हें सही दिशा दिखाई।
नौकरी ज्वाइन करने के बाद पहली छुट्टी में जब दोनों घर लौटे, तो उन्होंने सबसे पहले अपने विद्यालय का सम्मान किया और श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल पहुंचे। वहां उन्होंने श्री राकेश कुमार मिश्र के चरण स्पर्श किए, मिठाई खिलाई और भावुक होकर उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि गुरुजी की सही शिक्षा और निरंतर प्रेरणा के बिना आज की यह सफलता संभव नहीं होती। उनका यह व्यवहार साबित करता है कि सच्ची सफलता वही है जो अपनी जड़ों को याद रखे और गुरु-माता-पिता का सम्मान करे। रानू और विक्की की यह मिसाल बिहार के ग्रामीण युवाओं को दिखाती है कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से कोई भी सपना साकार हो सकता है। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल आज गर्व से कह सकता है कि उसके छात्र न केवल व्यक्तिगत सफलता पा रहे हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा में भी अपना योगदान दे रहे हैं।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन

क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन

February 8, 2026
अमलोर खंड संख्या आठ में बड़ी कार्यवाही, 23 ओवरलोड ट्रक किए गए सीज

अमलोर खंड संख्या आठ में बड़ी कार्यवाही, 23 ओवरलोड ट्रक किए गए सीज

February 8, 2026
बांदा में सवर्ण समाज का उबालयूजीसी के विरोध में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बांदा में सवर्ण समाज का उबालयूजीसी के विरोध में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

February 8, 2026
हत्या कांड में फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, पुलिस का कड़ा एक्शन

हत्या कांड में फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, पुलिस का कड़ा एक्शन

February 8, 2026

Recent News