अपहरण व पॉक्सो एक्ट मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर दो अपहृता को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष जीतमोहन प्रसाद ने बताया कि नौतन थाना कांड संख्या 107/026 के अंतर्गत बाजार निवासी एक युवती के अपहरण मामले में कीलपुर गांव निवासी आकाश कुमार को आरोपित किया गया है। वहीं नौतन थाना कांड संख्या 109/026 के तहत थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की युवती के अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है, जिसमें जगदीशपुर गांव निवासी रवि कुमार चौहान को आरोपित किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृताओं को सकुशल बरामद करने के साथ ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। दोनों अपहृता का बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।










