AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

प्रभारी जिलाधिकारी, सीतामढ़ी, श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
December 30, 2025
in देश
0
प्रभारी जिलाधिकारी, सीतामढ़ी, श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रभारी जिलाधिकारी, सीतामढ़ी, श्री संजीव कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सरकार की विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के समापन में अब सीमित समय शेष है, ऐसे में सभी विभाग निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता एवं तत्परता के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक प्रत्येक पखवाड़े अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। आरटीपीएस सेवाओं की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। छोटे एवं सीमांत किसानों से धान अधिप्राप्ति बढ़ाई जाए तथा किसानों को ससमय भुगतान किया जाए। किसानों के निबंधन हेतु नियमित रूप से शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया।
स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़े विषयों पर जोर देते हुए प्रभारी डीएम ने संस्थागत प्रसव से संबंधित दैनिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला स्तरीय टीम द्वारा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का नियमित निरीक्षण किया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या दोषपूर्ण क्रियान्वयन पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी/कर्मी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। इस क्रम में बताया गया कि आवास योजना की रैंकिंग में जिले की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
आपदा प्रबंधन से संबंधित विषयों पर प्रभारी जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगलगी, सर्पदंश, वज्रपात, हिट एंड रन सहित अन्य आपदाओं के पीड़ितों को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान ससमय एवं बिना किसी कोताही के सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने गड़बड़ी करने वाले सीएससी को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रखंडवार आधार केंद्रों का औचक निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई कि जिले में स्वीकृत कुल 680 हेल्थ सब सेंटरों में से 410 को कार्यशील कर दिया गया है तथा शेष को शीघ्र फंक्शनल करने हेतु प्रयास जारी हैं। प्रभारी डीएम ने सभी हेल्थ सब सेंटरों को यथाशीघ्र चालू करने का निर्देश दिया।
बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी अंचल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन को समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में उद्योग, पशुपालन, विद्युत, ग्रामीण विकास, सहकारिता, मत्स्य, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, आपूर्ति, जीविका, डीआरसीसी सहित अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।
संयुक्त योजना भवन का होगा निर्माण
बैठक में जिला योजना पदाधिकारी ने जानकारी दी कि समाहरणालय परिसर में लगभग 14 करोड़ रुपये की लागत से संयुक्त योजना भवन (G+3) का निर्माण प्रस्तावित है, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। वर्तमान में यह योजना निविदा प्रक्रिया में है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
मधुबनी में 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार,2 देसी कट्टा बरामद:सोशल मीडिया पर हथियार लहराने और मारपीट के दो अलग मामलों में कार्रवाई

February 17, 2026
आगामी होली पर्व के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ सिवान पुलिस की कार्रवाई: अंतरराज्यीय छापामारी में 1600 लीटर स्प्रिट बरामद

होली पर्व के मद्देनजर विषेश अभियान के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नौतन थानान्तर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में कुल 561.600 ली0 अवैध शराब बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, 01 ट्रक जप्त

नगर थानान्तर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में अवैध हथियार बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पटना में 3 साइबर अपराधी गिरफ्तार:ATM, बारकोड के जरिए करते थे जालसाजी, सस्ते लोन का एड निकालकर करते थे टारगेट

February 17, 2026

Recent News