भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग घायल
नौतन से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
स्थानीय थाना क्षेत्र के हंसुआ गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में महिला पुरुष सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में लालती देवी, उनके ससुर परशुराम साह, सास बुटना देवी और देवर संजय साह शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। घायल लालती देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले वे अपनी हिस्से की जमीन पर दीवार की चुनाई करवाया था, जिसे बीच में पट्टीदारों द्वारा तोड़ दिया गया था। पुनः उस जमीन की घेराबंदी कर रही थीं। इसे दोबारा बनाने पर उनके पट्टीदार वहां लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए। उन्होंने दीवार गिरा दी और विरोध करने पर लालती देवी सहित उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए। लालती देवी ने नौतन थाने में लिखित आवेदन देकर चार लोगों पर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी शशी रंजन कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद अक्सर हिंसा का रूप ले लेते हैं, जिससे परिवारों में तनाव बढ़ता है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शांति बनाए रखने की अपील की है।












