ब्रेकिंग न्यूज बांदा-
बांदा -बांदा शहर के होटल रॉयल ऑर्बिट में भाजपा नेता ब्रजभूषण शरण सिंह और कथा आयोजक प्रवीण सिंह के समर्थकों के बीच देर रात जमकर मारपीट हुई। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार,….
यह विवाद शराब के नशे में शुरू हुआ।जानकारी के मुताबिक, प्रवीण सिंह ने होटल ऑर्बिट में वीवीआईपी मेहमानों के लिए कमरे बुक किए थे। घटना की रात ब्रजभूषण सिंह के कुछ सहयोगी इन कमरों में बैठे थे। तभी प्रवीण सिंह के सहयोगी वहां पहुंचे और उन्होंने कमरा खाली करने को कहा, क्योंकि वह उनके लिए बुक था।जब प्रवीण सिंह के कार्यकर्ता दूसरे कमरे में गए और दरवाजा खटखटाया, तो अंदर बैठे लोगों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। सूत्रों का कहना है कि गाली-गलौज का यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते लात-घूंसे, बेल्ट और थप्पड़ चलने लगे। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।शुरुआती मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने बीच-बचाव कर बातचीत करने की कोशिश की, लेकिन होटल के बाहर निकलने पर भी उनके बीच फिर से झड़प हो गई। इस दौरान ब्रजभूषण शरण सिंह के काफिले की एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद देर रात जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।इस मामले में जब आयोजक प्रवीण सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा की मामले की जानकारी मुझे अभी पता चली है लेकिन पूरा मामला नहीं पता है।इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने बताया कि 20/21 जनवरी 2026 की रात को होटल रॉयल ऑर्बिट से कोतवाली नगर पुलिस को दो पक्षों के बीच शराब के नशे में मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
उन्होंने आगे बताया कि घायलों को सामान्य चोटें आई हैं और किसी भी पक्ष से अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने आक्रामक व्यक्तियों को हिरासत में लेकर निरोधात्मक कार्यवाही की है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
बांदा से सनम की रिपोर्ट












