पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लकड़ीनवीगंज थानान्तर्गत चोरी के कांड का उद्भदनः 02 अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक-09.11.25 को लकड़ीनवीगंज थानान्तर्गत महुआरी बाजार पर स्थित राम कुमार चौहान के दुकान में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने की घटना कारित की गई थी। जिस संबंध में आवेदक के लिखित आवेदन के आधार पर लकड़ीनवीगंज थाना कांड सं0-607/25, दिनांक-09.11.25, धारा-334 (1)/303(2) बी.एन.एस. दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर आज दिनांक-12.11.25 को घटना में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
सैफ अली अंसारी, पिता मुबारक अंसारी, साकिन धर्मराज, थाना-भगवानपुर हाट, जिला-सिवान।
- 2. नेहाल आलम, पिता-वाहिद अंसारी, साकिन-धर्मराज, थाना-भगवानपुर हाट, जिला-सिवान।
जप्त / बरामद समानों की विवरणी :-
- वीडियो कैमरा-08
- ऑक्सीजन सिलेण्डर 01
- फ्लेम कट-01
➤ टीम शामिल सदस्य :-
- थानाध्यक्ष लकड़ीनवीगंज थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी। 2. थानाध्यक्ष भगवानपुर हाट थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
- थानाध्यक्ष बसंतपुर थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी। 4.
पु०अ०नि० छपित कुमार चौबे।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर….












