AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

जिस महिला मुखिया को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार उसी के घर ED की रेड, बिहार में काले धन पर बड़ा ऐक्शन

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 14, 2025
in देश
0
जिस महिला मुखिया को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार उसी के घर ED की रेड, बिहार में काले धन पर बड़ा ऐक्शन
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जिस महिला मुखिया को राष्ट्रपति से मिला पुरस्कार उसी के घर ED की रेड, बिहार में काले धन पर बड़ा ऐक्शन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ईडी की रेड से खलबली मच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले में सकरा प्रखंड के बिशनपुर वघनगरी मॉडल पंचायत की मुखिया बबीता देवी के आवास पर छापेमारी शुरू की है। टीम सुबह करीब छह बजे पहुंची थी। मुखिया के घर पर मौजूद दस्तावेज, बैंक खातों, प्रॉपर्टी डीड और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।सूत्रों के मुताबिक अवैध शराब तस्करी से अर्जित काले धन के मामले में छापेमारी हो रही है। मुखिया पति बबलू मिश्रा और उनके भाई पर पहले ही शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं, मुखिया बबीता देवी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी है।कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि ईडी की टीम वारंट लेकर पहुंची थी। ईडी की करीब 20 सदस्यों की टीम सुबह से ही यहां जांच-पड़ताल में जुटी है। इस छापेमारी में ईडी की टीम को अब तक क्या कुछ मिला है? अभी इसपर कुछ भी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ईडी की टीम ने बबलू मिश्रा के अलावा उनके भाई से भी पूछताछ की है। मुखिया बबीती देवी के घर के बाहर पुलिस बल तैनात है और किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की इजाजत नहीं है। मुखिया बबीता देवी के घर पर छापेमारी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। बिहार समेत तीन राज्यों में छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ बिहार में मुजफ्फरपुर के अलावा तीन अन्य राज्यों हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड में भी छापेमारी की है। ईडी पटना जोनल ऑफिस की टीम ने बुधवार को हरियाणा के गुरुग्राम, अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन और नामसाई तथा झारखंड की राजधानी रांची में एक साथ सात स्थानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध शराब तस्करी के मुख्य सरगना सुनील भारद्वाज और उसके करीबियों पर केंद्रित है।ईडी सूत्रों के अनुसार इस मामले में पहले जांच हो चुकी है और करीब 9.31 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी है। सुनील भारद्वाज पर आरोप है कि उसने बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद राज्य के भीतर और बाहर अवैध तरीके से शराब की तस्करी का संगठित नेटवर्क खड़ा किया था। इस नेटवर्क के जरिए न केवल शराब की खेप राज्य में लाई जाती थी, बल्कि नकली दस्तावेजों और गुप्त रास्तों का इस्तेमाल कर लाखों रुपये का काला धन भी इकट्ठा किया जाता था।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News