मारपीट के दौरान लड़की से छेड़खानी पीड़ित लड़की ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
कटेया से राकेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
कटेया (गोपालगंज)। थाना क्षेत्र के बेतवनिया गांव में गाय पकड़ने गई युवती के साथ मारपीट के दौरान छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। बता दें कि थाना क्षेत्र के बेतवनिया निवासी योगेंद्र यादव की 19 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी ने कटेया थाने में लिखित आवेदन देकर मारपीट करने तथा छेड़खानी करने का प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 2 सितंबर को पीड़ित लगभग 10:30 दिन में पीड़ित की गए खुल कर आरोपी प्रमोद यादव के खेत में चली गई जिसे पकड़ने के लिए पीड़ित लड़की गई तो आरोपी प्रमोद यादव धनु यादव दोनों पिता सुभाष यादव परी देवी पति सुभाष यादव सभी लोग एक साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। पिड़िता ने बताया है कि प्रमोद यादव ने मारपीट के दौरान हाथ में लिए कुदाल से सर पर वार कर दिया जिससे सर फट गया तथा धनु यादव ने मेरे कपड़े फाड़ दिए तथा मेरे साथ छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा ।सोर सुनकर मुझे बचाने आई मेरी मां को भी इन लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। वहीं पीड़ित लड़की ने झगड़ा का मुख्य वजह गाय खुल कर आरोपियों के खेत में जाना बताया है फिलहाल कटेया पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है












