जमीन विवाद में महिला से मारपीट व लूट का आरोप, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
मुखिया प्रतिनिधि पर लगा गंभीर आरोप
विजयीपुर (गोपालगंज)।
विजयीपुर थाना क्षेत्र के सखिन–सिंघुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगों द्वारा मारपीट, गला दबाने, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष पाल (29 वर्ष) ने इस संबंध में विजयीपुर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित के अनुसार उसकी जमीन खाता संख्या 236, खेसरा संख्या 861 (रकबा 41 डी.) पर रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गांव के ही सुरेंद्रन गिरी, रमनगिता गिरी, शिवजी पटेल, ललन प्रसाद पटेल सहित अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की, फिर लात-घूंसे से मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश करते हुए बुरी नियत से वस्त्र भी फ़ाड़ कर बे- आबरू कर दिया
पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन, हाथ से घड़ी और जेब में रखे लगभग 3500 रुपये नकद लूट लिए। बीच-बचाव करने आए लोगों के कारण उसकी जान बच सकी। जाते समय आरोपियों ने थाने में सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने बताया कि पूर्व में अंचल अधिकारी व थाना को आवेदन देने के बाद से आरोपी और उग्र हो गए हैं। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई एवं अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने कांड संख्या 18/26 के तहत 126(2),
/115(2)/76/303(2),352/351
(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है, पीड़ित मनिषा पाल का कहना है दिनांक 16/01/26 से,लेकिन पुलिस आज तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है जिसके चलते वह आरोपीयों का मनोबल ऊंचा है और जान माल की धमकी दे रहा है जिससे वह काफी भयभीत है अब देखना है विजयीपुर पुलिस इस मामले में किस तरह ले रही है?












