बड़ी खेल खबर | बेगूसराय में राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच, मुंगेर और सारण की शानदार जीत
बेगूसराय।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं खेल विभाग बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल विद्यालय क्रिकेट बालक (अंडर-14) प्रतियोगिता 2025–26 के छठे दिन का शुभारंभ आज ऐतिहासिक गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ।
दिन के रोमांचक मुकाबलों में मुंगेर प्रमंडल ने पूर्णिया प्रमंडल को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में सारण प्रमंडल ने कोशी प्रमंडल को शिकस्त दी। दोनों मैचों में खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।
🌟 प्लेयर ऑफ द मैच सम्मान
मुंगेर टीम के देवराज राणा
सारण टीम के समर्थ मिश्रा
दोनों खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी बिट्टू सिंह द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।
👉 यह प्रतियोगिता न केवल युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि बिहार में क्रिकेट के भविष्य को भी नई दिशा दे रही है।












