टाईब्रेकर से निकला आखिरी लीग मैच का परिणाम बहराइच नेपाल को 4-3 से हराकर कुशीनगर कंक्रीट सेमीफाइनल में
कोरेयां फील्ड में चल रहे ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के आखिरी लीग नॉकआउट मैच में बहराइच नेपाल और कुशीनगर कंक्रीट की टीमें आमने सामने थीं. निर्धारित में विदेशी खिलाड़ियों से सुसज्जित दोनों हीं टीमें स्कोर करने में नाकाम रहीं जिसकी वजह से मैच का परिणाम टाईब्रेकर से निकाला गया जहां कुशीनगर ने बहराइच को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई. जहां इस टीम का मुकाबला रांची झारखंड की टीम से होगा. उल्लेखनीय है कि मैच में इससे पूर्व मैच में दोनों हीं टीमों के पास गोल करने के कई मौके आए लेकिन दोनों हीं टीमें उस मौके को भुनाने में नाकामयाब रहीं. इसी दौरान बहराइच नेपाल की ओर से जर्सी नंबर 05 में खेल रहे खिलाड़ी सुरेश को खेल के 58वें मिनट पर येलो कार्ड भी दिखाया गया.
इससे पूर्व मुकाबले का उद्घाटन पूर्व जिलापरिषद सदस्य उपेन्द्र यादव एवं पूर्व विधायक किरण राय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर, गेंद को सांकेतिक रूप से किक मार कर एवं स्व. बच्चा राय तथा स्व. उपेन्द्र राय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

निर्धारित समय के बाद टाईब्रेकर में कुशीनगर की तरफ से जर्सी नंबर 03 सौरभ, जर्सी नंबर 02 धर्मेन्द्र, जर्सी नंबर 07 रिपुल बोरू एवं जर्सी नंबर 11 बऊम बोरू ने गेंद को सफलतापूर्वक गोलपोस्ट में भेजा. जबकि बहराइच की तरफ से जर्सी नंबर 03 आशीष, जर्सी नंबर 06 आकाश एवं जर्सी नंबर 04 एलविन ने स्कोर किया. दो शानदार बचाव कर अपनी टीम को जीत दिलाने वाले कुशीनगर के गोलकीपर अनीष को प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में अंजन पुरस्कार दिया गया.
टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार को माँ कामख्या क्लब बक्सर एवं सीवान यूनाइटेड के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा.
मैच का लुत्फ उठाने के लिए पंचदेवरी राजद अध्यक्ष रामसकल सिंह कुशवाहा, विख्यात कवि सोमनाथ ओझा सोमेश, कटेया राजद अध्यक्ष अरविंद यादव, जिप सदस्य भरत यादव, धर्मेन्द्र चौहान, सरपंच प्रतिनिधि अशोक पाठक, करकटहां पंचायत के मुखिया कमलेश भारती, बीडीसी श्रवण यादव, कोरेयां मुखिया सुनील कुमार उर्फ टन्नू राय, चेयरमैन नगर पंचायत कटेया राजेश कुमार उर्फ डल्लू राय, जिलापरिषद अध्यक्ष अमित कुमार राय उर्फ अंकू राय, पूर्व जिप सदस्य नीरज कुमार राय उर्फ मुकुल राय सहित हजारों की तादाद में स्थानीय दर्शक मौजूद रहे. ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की तरफ से आए रेफरी मनीष कुमार, दिनेश कुमार गुप्ता एवं विशाल कुमार तथा मैच ऑब्जर्वर धर्मनाथ यादव ने भी एक निष्पक्ष एवं स्तरीय मुकाबला कराने में आपना सराहनीय योगदान दिया.










