रामनवमी शोभायात्रा को सफल बनाने वाले राम भक्तों का आयोजन समिति ने किया आभार व्यक्त
कटेया। रामनवमी के पावन अवसर पर कटेया में आयोजित भव्य शोभायात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा और बड़ी संख्या में राम भक्त शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धा और आस्था का परिचय देते नजर आए।
शोभायात्रा की सफलता पर आयोजन समिति ने सभी राम भक्तों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा नगरवासियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति के सदस्यों ने कहा कि लोगों के सहयोग और उत्साह के कारण ही यह शोभायात्रा ऐतिहासिक और यादगार बन सकी।
आयोजन समिति के मुख्य सदस्यों में अध्यक्ष अनिकेत मद्धेशिया, धीरज कुमार, राकेश मद्धेशिया, उपाध्यक्ष सचिन अग्रहरि, कोषाध्यक्ष वार्ड नंबर 9 के वार्ड पार्षद विशाल मद्धेशिया सहित अर्जुन, सनी, गुड्डू, चमन, गोलू, राज, सुजीत, उपेंद्र, सुधीर मद्धेशिया, नितेश राणा, गौरव, गुड्डू रौनियार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश देने में पूरी तरह सफल रही। आने वाले वर्षों में इसे और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।










