सुंदरी बाजार के माता दुर्गा की मूर्ति पूरे विधि विधान के साथ तालाब में विसर्जित किया गया
माता दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के समय उमड़ अपार भीड़ के नारो से गुंज उठा इलाका
बड़हरिया से परमान्द पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखंड के सुप्रसिद्ध सुंदरी बाजार स्थित भगवान शिव जी के प्रांगण में बने भव्य पंडाल में रखी गई माता दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं के पूजा अर्चना और हवन के बाद पूरे विधि विधान के साथ गांव स्थित तालाब में भक्तों द्वारा गुरुवार को बैंड बाजे गाजे के साथ विसर्जित किया गया। माता दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान माता की गगन चंबी नारो से समूच क्षेत्र भक्तिमय बन गया था। बड़हरिया थाना से पश्चिम दिशा स्थित ऐतिहासिक सुप्रसिद्ध सुंदरी बाजार के भव्य भगवान शिव जी मंदिर के प्रांगण मे माता दुर्गा के जई रुपने और शारदीय नवरात्र शुरू होते ही पूजा करने हेतु दिन रात भक्तों की अपार भीड़ उमड़ जाती है। सुबह चार बजे से ही माता के भक्त श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए कतार में लग जाते हैं। देर रात तक मंदिर परिसर भक्तों से खचा खच भरा रहता है। सुंदरी बाजार शिव जी और दुर्गा माता की भक्ति और परंपराओं से जुड़ा हुआ है। आचार्य राजन उपाध्याय बताते है की नवरात्र व्रत संपूर्ण कामनाओं को पूर्ण करने वाला व्रत है। दुर्गा की पूजा और उपासना करने से पुत्र की कामना वाले को पुत्र, धन की लालसा वाले को धन, विद्या चाहने वाले को विद्या व सुख की इच्छा रखने वाले को सुख प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से रोगी मनुष्य का रोग व संपूर्ण विपत्तियां दूर हो जाती हैं। घर में समृद्धि की वृद्धि होती है। सुंदरी गांव के भक्तों की मान्यता है कि जो भी भक्त माता दुर्गा की पूजा आराधना सच्चे मन से करता है उसकी मनोकामना दुर्गा माता अवश्य पूरी करती है। भक्तों ने बताया कि मनोकामना पूर्ण होने पर लोग धार्मिक अनुष्ठान, भंडारा और पूजन करते है। सुंदरी बाजार निवासी और माता दुर्गा पूजा के आचार्य राजन उपाध्याय और अवध किशोर पांडेय के वैदिक मंत्रोचार के बीच माता दुर्गा की विधिवत पूजा जजमान स्मृति रंजन वर्मा और उनके बड़े पापा एवं अन्य लाला परिवार के सदस्यों के द्वारा किया गया। पूजा करने के बाद माता दुर्गा की मूर्ति तालाब में भक्तों द्वारा विसजिर्त किया गया। आचार्य राजन उपाध्याय ने बताया कि माता देवी दुर्गा जी के भक्तों को मनोवांछित फल देने वाली व दुष्टों का नाश करने वाली जगत की माता है। आचार्य राजन उपाध्याय ने बताया कि माता दुर्गा जी की मूर्ति विसर्जन के बाद भगवान शिव जी की सुंदरी निवासी लाला परिवार के सदस्य के द्वारा आचार्य जी के द्वारा पूजा अर्चना और मंगल गीत गा कर किया जाता है। माता दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान आचार्य राजन उपाध्याय, अवध किशोर पांडेय, स्मृति रंजन वर्मा, शक्ति सिन्हा, मंगल सिन्हा, विजय पांडेय, छोटे पटेल, मुखिया चन्द्रमा राम, सरपंच चंदा राम, जितेंद्र राम, मुना पटेल, एडवोकेट डॉ राजू कुमार पांडेय, नंद किशोर पांडेय, मंटू पटेल, अजय पटेल, सुनील पटेल, सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद थे।












