जमुना गढ़ स्थित तालाब में माता दुर्गा की मूर्ति भक्तों द्वारा भावभीनी किया गया विसर्जित
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में माता दुर्गा की आंख खुलने के दिन से लेकर मूर्ति विसर्जन तक भक्ति और श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद भक्त डूबे हुए थे। स्थानीय प्रशासन भी पंडालों की सुरक्षा में दिन रात ड्यूटी कर रहा था। गत सोमवार को देर रात तक भक्तों द्वारा नम आंखों से माता दुर्गा की विदाई के साथ जमुना गढ़ स्थित तालाब में विसर्जित कर रहे थे। भक्तों ने मां से पुनः दशहरा में आगमन का आशीर्वाद मांगा ।
माता दुर्गा की मूर्ति सहित अन्य देवी देवताओं की मूर्ति विसर्जन से पूर्व सभी पूजा पंडालों और दुर्गा मंडपों में महिलाओं ने खोईछा भरने और सिंदूर खेला की परंपरागत रस्में निभाई । इसके बाद कोइरीगांवा, बड़हरिया पुरानी बाजार, थाना चौक, जामो चौक, नूरा छपरा, सतनारायण मोड़ , हरदिया, कुंवही, सहित अन्य पूजा समितियों की प्रतिमाएं गाजे-बाजे और माता के जय कारों के साथ नगर भ्रमण करते हुए ऐतिहासिक यमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर स्थित तालाब देर रात तक क्रमवार प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन स्थल पर प्रशासनिक व पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद थी ।सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, बीडीओ संदीप कुमार, अंचलाधिकारी सरफराज अहमद, थाना अध्यक्ष छोटन कुमार, एसआई उदय शंकर सिंह, विपीन कुमार,अनिल कुमार, दुर्गा कुमारी, राधेश्याम सिंह, एएसआई जैनेंद्र कुमार मंडल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों कर रहे थे। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अश्विनी कुमार उर्फ बाल्मीकि, भाजपा नेता डॉ अनिल कुमार गिरी, पूर्व मुखिया वीरेंद्र शाह, सिवान जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनुरंजन मिश्रा, भाजपा नेता सुनील कुमार चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, प्रेम प्रकाश सोनी, सुशील कुमार वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, तारकेश्वर शर्मा, अनिल मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, किशोर श्रीवास्तव, केशर श्रीवास्तव, लाल साहब शर्मा, राजकिशोर साह, पूर्व जिला पार्षद जुल्फेकार अहमद उर्फ मिट्ठू बाबू, मुर्तुजा अली पैगाम, कमाल अहमद अंसारी,सहित सभी अखाड़ों के लाइसेंसीधारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।












