नन्हे वैज्ञानिकों की सोच को मिला पंख: गोपालगंज में ‘निपुण बिहार’ TLM मेला व विज्ञान प्रदर्शनी की धूम।
गोपालगंजब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तवकी रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले के बच्चों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को एसएस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में ‘निपुण बिहार मिशन’ एवं ‘राष्ट्रीय आविष्कार अभियान’ के तहत जिला स्तरीय TLM मेला 3.0 एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री पवन कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए गणित, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल शिक्षा से जुड़े मॉडल्स ने सभी का मन मोह लिया। डीएम ने न केवल मॉडल्स को देखा, बल्कि बच्चों से उनके वर्किंग प्रिंसिपल्स पर सवाल-जवाब भी किए। बच्चों के आत्मविश्वास को देखकर उन्होंने उनकी जमकर सराहना की।जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा की इस तरह के आयोजन बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाते हैं। शिक्षक बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखें, उन्हें प्रयोग और खोज के लिए प्रेरित करें ताकि वे भविष्य के भारत की नींव बन सकें।प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनका मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर नन्हे वैज्ञानिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री योगेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी स्कूलों में ऐसी गतिविधियों को निरंतर जारी रखा जाएगा ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, संदीप कुमार सहित शिक्षा विभाग के कई आला अधिकारी और जिले भर से आए शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। पूरे विद्यालय परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।












