धनौती भारतीय नाट्य एम. ज़ी. फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर के प्रांगण में माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना हुआ संपन्न
सिवान ll जिले के सदर प्रखंड के भारतीय नाट्य एम. ज़ी. फ़िल्म ट्रेनिंग सेंटर के प्रांगण में आज विद्या, कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक, शिक्षकगण, प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वही इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। माँ सरस्वती की प्रतिमा को पुष्प, अक्षत, धूप-दीप एवं नैवेद्य अर्पित कर विद्या, बुद्धि और कला में उन्नति की कामना की गई। पूजा के पश्चात सभी उपस्थित जनोंने मे इस ट्रेनिंग सेंटर के छात्र कलाकार नें माँ सरस्वती वंदना एवं भजन-कीर्तन,नाटक अभिनय, डांस में भाग लिया।संस्थान के निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि कला, नाट्य और सिनेमा के क्षेत्र में सफलता के लिए ज्ञान, अनुशासन और सृजनशीलता आवश्यक है, और माँ सरस्वती का आशीर्वाद कलाकारों को सही मार्गदर्शन प्रदान करता है। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का समापन शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ। इस धार्मिक आयोजन से संस्थान परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण हो गया।












