बिजली विभाग ने बिजली बिल बकाया रखने वाले कुल 73 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटा
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट
बड़हरिया प्रखण्ड क्षेत्र के बिजली बिल के बकायादारों पर आए दिन बिजली विभाग का कहर बरप रहा है। अब तक लगभग सैकड़ों बिजली बिली बकायादारों का बिजली कनेक्शन काटा जा चुका है। बिजली विभाग के टीम द्वारा मंगलवार को ऊर्जा बकाया को लेकर पचरुखी सब डिवीजन के सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य के नेतृत्व में बड़हरिया सेक्शन और पचरुखी सेक्शन और जामो सेक्शन यानी तीनों सेक्शन के वैसे बिजली उपभोक्ता जिन का बिजली बिल 10,000 से ज्यादा है उन बकायादरों का विद्युत विच्छेद कर दिया गया। प्रखण्ड के बरहनी ,रसूलपुर आलम पुर, लकड़ी, दीन दयालपुर ,बड़हरिया, औराई, कैलगढ़, आदि गांव के लगभग 73 उपभोक्ता का लाइन काटा गया है। बिजली बिल का बकाया राशि भानु प्रताप 71679 ₹, शौकत अली 66909 ₹ अवधेश सिंह 68025 ₹ ,
जयब मियां 70033 ₹, शिवनाथ प्रसाद 67846 ₹, रामावती देवी 67788 ₹,आदि उपभोक्ता का नाम शामिल है । विद्युत विच्छेद टीम पचरुखी के सहायक विद्युत अभियंता के अलावा कनीय विद्युत अभियंता पचरूखी अमित कुमार,कनीय विद्युत अभियंता बड़हरिया विवेक कुमार, कनीय विद्युत अभियंता जामो विकाश चतुर्वेदी,विशाल कुमार मेगा सुपरवाइजर ,हरेराम मेगा सुपरवाइजर,लाइनमैन मुन्ना माली, श्याम लाल ,विवेक कुमार यादव, इमरान आलम , मो.कासिम ,उमेश श्रीवास्तव , , एम.आर.सी.आदि लोग शामिल थे।












