थावे पुलिस की कमान अब ‘नारी शक्ति’ के हाथ: विभा कुमारी बनीं नई थानाध्यक्ष।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। जिले की पुलिसिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अपनी कर्तव्यनिष्ठा और कुशल कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली सब-इंस्पेक्टर विभा कुमारी को थावे थाना की नई थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में जिले के कटेया थाना में पदस्थापित विभा कुमारी अब थावे थाना की जिम्मेदारी संभालेंगी। विभा कुमारी 2019 बैच की तेजतर्रार एसआई (S.I) हैं। कम समय में ही उन्होंने पुलिस महकमे में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक (SP) विनय तिवारी ने इस नियुक्ति की आधिकारिक पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक फेरबदल के तहत यह निर्णय लिया गया है ताकि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण ‘थावे’ क्षेत्र में एक महिला अधिकारी की तैनाती को सुरक्षा और संवेदनशीलता के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।










