उचकागांव में मारपीट कांड ने लिया जानलेवा रूप: इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
गोपालगंज: उचकागांव थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना ने आखिरकार जानलेवा रूप ले लिया। नशा करने से मना करने पर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गोपालगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 13 मार्च 2026 को उचकागांव थाना को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन में बताया गया कि आवेदक के पिता जवाहर यादव को 10 मार्च 2026 को उचकागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुलवा में दो युवकों ने नशा करने से मना करने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घटना के बाद परिजनों ने घायल को पहले मीरगंज स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल, गोपालगंज लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए एम्स, गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के क्रम में 12 मार्च 2026 को घायल व्यक्ति की मौत हो गई।
इस मामले में परिजनों के आवेदन के आधार पर उचकागांव थाना कांड संख्या 122/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कांड की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध कर लिया है और उसके खिलाफ विधि-सम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य










