सक्रिय पुलिसिंग के तहत सिवान पुलिस की बढ़ी कार्रवाई,
जी.बी. नगर थानान्तर्गत फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला अभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
सिवान जिला के जी.बी. नगर थाना को दिनांक 23/12/25 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गोहपुर निवासी प्रिंस कुमार सिंह अपने गांव में देशी कट्टा लेकर घूम रहा है एवं फायरिंग कर लोगों को डरा-धमका रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जी.बी. नगर थाना पुलिस टीम द्वारा ग्राम गोहपुर स्थित अभियुक्त के घर छापामारी किया गया।
छापामारी के क्रम में अभियुक्त के घर से 01 देशी कट्टा, 02 गोली एवं 04 खोखा बरामद किया गया। इसी क्रम में पुनः सूचना मिली कि अभियुक्त मोटरसाइकिल से सिवान रेलवे स्टेशन पहुँचकर फरार होने की फिराक में है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा सिवान रेलवे स्टेशन पर छापामारी कर अभियुक्त प्रिंस कुमार सिंह को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में जी.बी. नगर थाना में अभियुक्त के विरूद्ध धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता :-
प्रिंस कुमार सिंह, पिता नंद किशोर सिंह, साकिन गोहपुर, थाना-जी.बी. नगर, जिला-सिवान।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी –
- देशी कट्टा-01
- गोली-02
- खोखा-04
- मोटरसाइकिल-01
> गिरफ्तार अभियुक्त का अब तक का ज्ञात अपराधिक इतिहास – - जी.बी. नगर थाना कांड सं0-126/25, दिनांक-31.03.25, धारा-25 (1-बी)/26 आर्म्स एक्ट ।
- जी.बी. नगर थाना कांड सं0-127/25, दिनांक-31.03.25, धारा-333/74/75/76/352/351(2)/3(5) बी.एन.एस एवं 8/12/17 पॉक्सो एक्ट।
- जी.बी. नगर थाना कांड सं0-591/25, दिनांक-23.12.25, धारा-25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर












