बी०एस०बी०अम्बेडकर इंटर महाविघालय, बड़हरिया में कला और विज्ञान संकाय का 12वीं सेन्टअप परीक्षा कदाचार मुक्त वातावरण में हुआ प्रारंभ
बडहरिया से परमानन्द पांडे की रिपोर्ट

बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित के बी०एस०बी०अम्बेडकर इंटर महाविधालय में 12 वीं वर्ग के सत्र-2024-26 का सेन्टअप परीक्षा आज से दोनों पालियों में शांतिपूर्ण कदाचारमुक्त वातावरण में प्रथम पाली में भौतिकी तथा द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान का परीक्षा प्रारंभ हुआ। प्रथम पाली में छात्रों ने भौतिकी जबकि द्वितीय पाली में रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा सम्पन्न हुआ। महाविधालय के प्राचार्य सह सचिव प्रो० (ई०) आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार से परीक्षा संचालन नियमित समय सारणी के अनुरूप 9:30 बजे से 12:45 बजे तक सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। छात्रों की 95% उपस्थिति प्राप्त हुआ है। परीक्षा नियंत्रक प्रो राजेश राम ने बताया कि विज्ञान संकाय में कुल 265 एवं कला संकाय में 145 छात्र/छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। विक्षक प्रो० रामबदन यादव, प्रो० राजेन्द्र रावत, प्रो अन्नी कुमारी, प्रो० सतेन्द्र कुमार अभय, प्रो० मो० फारूक, प्रो० पिंटू कुमार यादव, प्रो० शैलेन्द्र कुमार, प्रो नीलकांत सिंह निराला, प्रो शशिकांत मिश्रा, प्रो शमीम अहमद, हरेंद्र कु.यादव, धर्मजीत कुमार यादव, धीरज पटेल, मन्नजय गुप्ता, अजमल हुसैन,टुनटुन शर्मा, जगलाल यादव, ओमप्रकाश यादव,बबीता देवी, सुनैना देवी, विनोद शर्मा, चंद्रावती देवी, नागेन्द्र राम आदि परीक्षा केंद्र पर मौजूद थे।












