थावे महोत्सव: दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की धूम, कत्थक और भजनों से सजी शाम।
गोपालगंज ब्यूरो आशिष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज।। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को समेटे ‘थावे महोत्सव’ के दूसरे दिन रविवार को स्थानीय प्रतिभाओं का जलवा रहा।जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराए जाने से कलाकारों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मंच पर एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार के कार्यक्रम की शुरुआत गोपालगंज के कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्या की देखरेख में हुई। उन्होंने कलाकारों का मार्गदर्शन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।महोत्सव के मंच पर शास्त्रीय नृत्य से लेकर भक्ति संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला कलाकार विप्रा चौबे ने अपने शानदार कत्थक नृत्य से दर्शकों की वाहवाही लूटी। वहीं, रौनक कुमारी और सूरमैया सुगंधा ने भावपूर्ण ‘भाव नृत्य’ पेश कर समां बांध दिया। निधि कुमारी ने सुमधुर ‘देवी गीत’ के साथ माहौल को भक्तिमय कर दिया। सोनाली मिश्रा, रीना मिश्रा, आराध्या कुमारी, विजय पांडेय, आशीष झा, करण सिंह, रिषु कुमार, पूजा कुमारी और रुखसार अहमद ने एक से बढ़कर एक भजन और गीतों की प्रस्तुति दी।
”स्थानीय कलाकारों के लिए यह मंच एक बड़े अवसर की तरह है। प्रशासन की यह पहल सराहनीय है।” — दर्शक
उत्साहित दिखे दर्शक
पूरे कार्यक्रम के दौरान पंडाल दर्शकों से भरा रहा। स्थानीय कलाकारों की कला को देख लोग खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक पाए। हर प्रस्तुति के बाद दर्शकों के उत्साहवर्धन ने कलाकारों का मनोबल बढ़ाया।










