डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षकों का आंदोलन जारी
सीवान से फिरोज अंसारी की रिपोर्ट
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य के भ्रष्टाचार एवं महिला उत्पीड़न का मामला जोर पकड़ते जा रहा है।आज आंदोलन के सातवां दिन शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर 10 बजे से 10.25 बजे तक प्रदर्शन और नारेबाजी किया।10.30 बजे से कक्षा का संचालन किया।शिक्षक विद्यार्थियों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित रूप से कक्षा का संचालन कर रहे हैं।
भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभाकर निषाद ने कहा प्राचार्य अपने भ्रष्टाचार और गलतियों को छिपाने के लिए लगातार गलत बयानी कर रहे हैं।प्राचार्य के मनमानी के कारण डीएवी कॉलेज की प्रतिष्ठा खराब हो रही है। डॉ निर्भय कुमार राम ने कहा कि प्राचार्य ड्यूटी पर रहते हुए भी वेतन काटने के साथ अमर्यादित व्यवहार करते हैं।कॉलेज के बर्सर आय पंकज कुमार और बर्सर व्यय डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने जीपीयू कुलसचिव को भेजे पत्र में कहा है कि प्राचार्य मनमाने तरीके से सैलरी बिल को युनिवर्सिटी भेज देते हैं।










