जनता की समस्याओं पर सख्त रुख – एसपी गोपालगंज ने की सीधी सुनवाई
गोपालगंज |
16 फरवरी 2026
गोपालगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा सोमवार को पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखीं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताया गया कि पुलिस कार्यालय, गोपालगंज में प्रत्येक कार्य दिवस सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जाती है, ताकि आमजन अपनी शिकायत सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचा सकें और उनका शीघ्र निस्तारण हो सके।












