पुलिस की सख्त कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व गोली बरामद
सिवान से विकास पांडे की रिपोर्ट





अवैध आग्नेयास्त्र रखने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत #BiharPolice को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिवान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त एक व्यक्ति को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 01 देशी कट्टा और 01 जिंदा गोली बरामद की गई। इसके बाद अभियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच दहशत का माहौल है, जबकि आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।












