गोपालगंज पुलिस का सख्त एक्शन, उचकागांव थाना में कांड की समीक्षा
गोपालगंज आशीष रंजन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
गोपालगंज | 08 जनवरी 2026
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गोपालगंज द्वारा उचकागांव थाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन करते हुए लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित पंजियों की जांच की तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर थाना अध्यक्ष उचकागांव को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण, त्वरित अनुसंधान और आमजन की समस्याओं के संवेदनशील निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारियों व कर्मियों से भी संवाद किया और उन्हें अनुशासन, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। निरीक्षण से थाना पुलिस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
गोपालगंज पुलिस – आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर।












