चोरी गई स्कॉर्पियो बरामद, दो अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार
गोपालगंज
वैकुण्ठपुर थाना कांड संख्या 04/2026 (दिनांक 05.01.2026) में चोरी गई एक स्कॉर्पियो वाहन को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज पेट्रोल पंप से बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
- मो. इब्राहिम, पिता– मो. इरशाद, निवासी– सोनगढ़ आनंदी छपरा, थाना– सोहेबगंज, जिला– मुजफ्फरपुर
- अखिलेश कुमार, पिता– रामप्रवेश साह, निवासी– बलमी नन्हका, थाना– कल्याणपुर, जिला– मोतिहारी
के रूप में की गई है।
पुलिस के अनुसार, तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चोरी गई स्कॉर्पियो को बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस सफलता से क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कसने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश भी की जा रही












