गयाजी में भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भरा जोश
गया, बिहार।
आस्था और मोक्ष की पावन भूमि गयाजी स्थित हरिदास सेमिनरी परिसर में जिला भाजपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सर्वोपरि बताया।
उन्होंने कहा कि समर्पित, निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं, जिनके प्रयासों से अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का संकल्प लें।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–2047” के विजन और “समृद्ध बिहार” के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि एनडीए सरकार की योजनाएँ समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित हैं। इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विजय मांझी एवं श्री प्रेम प्रकाश ‘चिंटू’, माननीय विधायक श्री वीरेंद्र सिंह, श्री उपेंद्र प्रसाद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करने का काम












