कार्यशाला का आयोजन
बांदा-पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी यातायात की अध्यक्षता में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन में किया गया।जिसमे गठित सीसी टीम के अधिकारी व कर्मचारी को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य उद्देश्य सड़क पर हो रही दुर्घटनाओ को कम करना,संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है।पुलिस कर्मियों को ब्रिथ एनालाइज़र-शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए,बॉडी वॉर्न कैमरा-वास्तविक परिस्थितियों में घटनाओं का रिकॉर्ड और निगरानी, स्पीड राडार-वाहनों की गति की निगरानी और नियंत्रण व अन्य आधुनिक यातायात उपकरणों के सही व प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई ।क्षेत्राधिकारी यातायात ने कर्मियों को कहा कि इन उपकरणों और प्रशिक्षण के माध्यम से हमारी प्राथमिकता है कि सड़क पर मृत्यु दर को कम करते हुए जल्द से जल्द घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाना है।जिससे दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या को न्यूनतम किया जा सके।












