AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक अराधना पटनायक की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 31, 2025
in देश
0
विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक अराधना पटनायक की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 की समीक्षा बैठक सम्पन्न।
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार संपादक डॉ राहुल कुमार द्विवेदी कि रिपोर्ट

विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक अराधना पटनायक की अध्यक्षता में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

निर्वाचन प्रक्रिया की प्रगति पर प्रेक्षक ने व्यक्त की संतुष्टि।

राजनीतिक दलों से बूथ स्तर अभिकर्ता नियुक्त करने का आग्रह।

दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि में सक्रियता पर दिया जोर।

पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन की सराहना।

सभी दलों ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव हेतु प्रशासन को सहयोग का दिया आश्वासन।

विशेष निर्वाचक सूची प्रेक्षक, श्रीमती अराधना पटनायक की अध्यक्षता में आज समाहरणालय विमर्श सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रिची पांडेय, जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2025 की प्रगति की समीक्षा करना था।

श्रीमती पटनायक ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की अद्यतन जानकारी प्राप्त की और कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं हाल ही में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णयों के आलोक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के प्रावधानों से अवगत कराया।

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ स्तर अभिकर्ता (Booth Level Agent) की नियुक्ति अवश्य करें। साथ ही यह भी अनुरोध किया कि 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में यदि किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि (अनुचित नाम जोड़ने अथवा विलोपन) पाई जाए तो उसके लिए दावा एवं आपत्ति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं, क्योंकि दावा और आपत्ति की अवधि अब बहुत कम शेष है।

बैठक में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी जिला प्रशासन द्वारा कराए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 की प्रक्रिया पर संतोष जताया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन लिया गया है तथा प्रशासन और राजनीतिक दलों के बीच सक्रिय सहभागिता बनी हुई है। राजनीतिक दलों ने यह भी कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन ने पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी है और नियमित रूप से राजनीतिक दलों के साथ बैठकें कर उन्हें हर गतिविधि से अवगत कराया है, जो स्वागत योग्य है।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी दलों ने निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, श्री रिची पांडेय, उप विकास आयुक्त,श्री संदीप कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ विपिन कुमार सहित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही जनता दल यूनाइटेड के जिला महासचिव सुदेश कुमार शाही, राष्ट्रीय जनता दल जिला कोषाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा उर्फ गौहर शमी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार नील, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्क्सिस्ट के जिला सचिव देवेंद्र प्रसाद यादव, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिलाध्यक्ष हरि नारायण पासवान, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सहदेव राम, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिला प्रधान महासचिव मोहम्मद संजीव आलम मंसूरी ,कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन)के जिला सचिव नियाज अहमद सिद्दीकी उपस्थित थे।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

संस्कार फिल्म की अभिनेत्री दिव्या इन दिनों मंसूरी की वादियों में शूटिंग में व्यस्त,

February 10, 2026
एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

एमजी फिल्म ट्रेनिंग सेंटर के छात्र फिरोज अंसारी का दुसरी कृष्ण भजन गीत अगले हफ्ते होगा रिलीज

February 10, 2026
14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत *

February 10, 2026
रिक्शा चालक की मौत

पांच सूत्री मांगों को लेकर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

February 10, 2026

Recent News