AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

बेटा फिल्म स्टार को धमका रहा, परिवार रो रहा:हैरी बॉक्सर का छोटा भाई बोला- 3 रात से सोया नहीं, पुलिस परेशान करती है

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
August 11, 2025
in देश
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेटा फिल्म स्टार को धमका रहा, परिवार रो रहा:हैरी बॉक्सर का छोटा भाई बोला- 3 रात से सोया नहीं, पुलिस परेशान करती है

कॉमेडियन और फिल्म एक्टर कपिल शर्मा को धमकाने वाला लॉरेंस गैंग का हैरी बॉक्सर के गुनाहों की सजा परिवार भुगत रहा है। हैरी विदेश में बैठा पूरी तरह क्राइम की दुनिया से जुड़ गया है। कोटपूतली-बहरोड़ के चतरपुरा के आढी गैली में परिवार का कहना है कि मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है। परिवार ने हैरी को बेदखल कर दिया कपिल शर्मा को धमकी देने वाले इस बदमाश के परिवार के हालात देखने भास्कर रिपोर्टर कोटपूतली-बहरोड़ के आढी गैली गांव पहुंचा। भाई को पकड़ कर ले गई थी पुलिस हैरी बॉक्सर का छोटा भाई विक्रम फाइनेंस कंपनी में काम करता है। विक्रम ने बताया- 9 अगस्त की सुबह ही जयपुर से आया हूं। एक दिन पहले पुलिस ले गई थी। रात भर वहीं रखा। सुबह साढ़े 4 बजे गांव पहुंचा हूं। पिछले 3 रात से सोया भी नहीं हूं। विक्रम ने बताया- तकलीफ इतनी कि बता नहीं सकता। कभी-कभार तो मन में खुद को खत्म करने के विचार तक आते हैं। परिवार की जिम्मेदारी मुझ पर है। पिता बुजुर्ग हो चुके हैं। वे भी सदमें में हैं। उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब रहने लगा है। घर में महिलाओं की यही हालत है। हालत बताते हुए रोने लगे चाचा गांव के बस स्टैंड के पास मौजूद हैरी बॉक्सर के चाचा रामकरण ने रोते हुए बताया- हमारा दोष क्या है? हमें इतना परेशान किया जाने लगा है कि अपना दर्द भी बयां नहीं कर सकते। इतना बोलते ही वे खुद को रोक नहीं सके। रोने लग गए।चाचा बोले- हमारे परिवार का पहले इतना रसूख हुआ करता था कि गांव में छोटे-मोटे झगड़ों में हमारा फैसला मान लिया जाता था। पुलिस के आने की नौबत नहीं होती थी। अब पुलिस मन चाहे जब उठा ले जाती है। यह दर्द उनको बार-बार रुला देता है। एक बार दोनों भाइयों (हैरी बॉक्सर के पिता और चाचा) को भी पुलिस उठा ले गई थी। अब कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद हैरी बॉक्सर के छोटे भाई को पुलिस ने जयपुर से एंटी गैंगस्टर टास्क फॉर्स ने डिटेन कर लिया था।गांव वाले बोले- हैरी एक अकेला गलत आदमी निकल गया गांव के नन्नूराम मीणा ने बताया- हैरी की वजह से पूरा परिवार परेशान है। हैरी एक अकेला गलत आदमी निकल गया। वरना पूरा परिवार अच्छा है। वैसे गांव के लोगों ने ज्यादा देखा भी नहीं है। वो ज्यादा बाहर ही रहा है। जो आदमी घर छोड़ गया। अब पीछे परिवार ही परेशान है। गांव के लोग भी परेशान हैं। जयपुर में जी क्लब पर फायरिंग के बाद फरार हुआ ग्रामीणों ने बताया– हैरी ने जयपुर में रिटायर्ड IAS को भी पीटा था। करौली में एक पुलिसकर्मी को मुर्गा बनाकर पीटा था। सीकर की एक लूट में भी नाम आया था। जयपुर के जी क्लब पर लॉरेंस गैंग की तरफ से फायरिंग हुई थी। इसके बाद हैरी घर छोड़कर चला गया था। 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं हैरी बॉक्सर पर 10 साल से ज्यादा समय में हत्या का प्रयास, रंगदारी मांगने और लूट के 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे अलवर से बाहर के हैं। हैरी ने जयपुर, धौलपुर, सीकर और करौली में वारदात की है। कपिल शर्मा को धमकाने वाला लॉरेंस-गैंग का गुर्गा राजस्थान का:जयपुर में बॉक्सिंग करता था हैरी बॉक्सर, सीकर-अलवर समेत कई जिलों में 10 से ज्यादा मुकदमे,कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकाने वाला लॉरेंस गैंग का हैरी बॉक्सर राजस्थान का है। वह अलवर जिले के बानसूर के चतरपुरा आढी गेली गांव का रहने वाला है। उसके पिता किसान हैं। Copy post

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन

क्लस्टर स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन

February 8, 2026
अमलोर खंड संख्या आठ में बड़ी कार्यवाही, 23 ओवरलोड ट्रक किए गए सीज

अमलोर खंड संख्या आठ में बड़ी कार्यवाही, 23 ओवरलोड ट्रक किए गए सीज

February 8, 2026
बांदा में सवर्ण समाज का उबालयूजीसी के विरोध में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बांदा में सवर्ण समाज का उबालयूजीसी के विरोध में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

February 8, 2026
हत्या कांड में फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, पुलिस का कड़ा एक्शन

हत्या कांड में फरार आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, पुलिस का कड़ा एक्शन

February 8, 2026

Recent News