AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

ट्रॉफी के लिए रांची झारखंड से होगी सीवान यूनाइटेड की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में रांची नें कुशीनगर कंक्रीट को 4-1 से हराया

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 21, 2026
in देश
0
ट्रॉफी के लिए रांची झारखंड से होगी सीवान यूनाइटेड की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में रांची नें कुशीनगर कंक्रीट को 4-1 से हराया
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ट्रॉफी के लिए रांची झारखंड से होगी सीवान यूनाइटेड की टक्कर दूसरे सेमीफाइनल में रांची नें कुशीनगर कंक्रीट को 4-1 से हराया

कोरेयां फील्ड में चल रहे ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में रांची झारखंड एवं कुशीनगर कंक्रीट की टीमें आमने सामने थी जहां रांची ने कुशीनगर को 4-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई.

       इससे पूर्व मुकाबले का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व एमएलसी रामाशीष राय, भाजपा युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े एवं पूर्व विधायक किरण राय नें खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर, गेंद को सांकेतिक रूप से किक मारकर एवं स्व. बच्चा राय तथा स्व. उपेन्द्र राय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया. जिसके बाद संजय सिंह ने मैदान के चारो तरफ घूम कर दर्शकों का अभिवादन भी किया. मैच के पहले मिनट से हीं दर्शक काफी उत्साहित नजर आए और दोनों टीमों के लिए जबरदस्त चियरिंग एवं हूटिंग देखने को मिली. मैच शुरू होनें के कुछ हीं समय बाद रांची झारखंड की तरफ से जर्सी नंबर 08 के खिलाड़ी नीरज माहली ने 16वें मिनट पर शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जिसके बाद कुशीनगर की टीम ने बराबरी करने की बहुत कोशिश की लेकिन रांची के शानदार मिडफील्ड को भेद पाने में नाकामयाब रहे. हाफ टाइम के 1-0 पर समाप्त होने के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तब रांची झारखंड की टीम से 04 नंबर की जर्सी में खेल रहे खिलाड़ी मेहता मरांडी नें 57वें मिनट पर एवं 11 नंबर की जर्सी में खेल रहे खिलाड़ी नेल्सन बारा नें 66 और 75वें मिनट पर गोल कर मैच को रांची झारखंड की झोली में डाल दिया. हालांकि कुशीनगर की टीम से जर्सी नंबर 07 के खिलाड़ी रिपुल राज आखिरी पलों में 90वें मिनट पर एक शानदार गोल जरूर किया लेकिन उससे पहले हीं यह तय हो चुका था कि फाइनल मैच में रांची, सीवान का सामना करेगी. उल्लेखनीय है कि कुशीनगर की टीम के जर्सी नंबर 02 में खेल रहे खिलाड़ी धर्मेन्द्र को 56वें मिनट पर येलो कार्ड दिखाया गया एवं रांची की तरफ से दो शानदार गोल करने वाले खिलाड़ी नेल्सन को प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में अंजन पुरस्कार दिया गया. दर्शकों को संबोधित करते समय भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह नें अगले वर्ष के टूर्नामेंट में दो ओलम्पिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को लेकर आने एवं कोरेयां में पुनः कुश्ती को शुरू कराने जैसी महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया. श्री सिंह नें दोनों हीं टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.
         बता दें कि टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को रांची एवं सीवान के बीच खेला जाएगा उससे पूर्व शनिवार को दर्शकों की भारी मांग पर एकदिवसीय महिला फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है जहां ठूढ़ी नेपाल एवं मैरवां सीवान की महिला टीमें मैदान में अपना जौहर दिखाते नजर आएंगी. सेमीफाइनल मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए मुखिया संघ अध्यक्ष संतोष मिश्र उर्फ संत बाबा, श्याम लाल, अमरेश राय, टीएन राय, जयप्रकाश द्विवेदी, अशोक पाठक, परमात्मा सिंह, बलराम सिंह, हरेन्द्र तिवारी, रामाश्रय यादव, परड़िया पंचायत के मुखिया विवेक कुमार श्रीवास्तव बंटी, करकटहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश भारती, अनूप मिश्र उर्फ अजगर बाबा, अवधेश दूबे, कोरेयां पंचायत के मुखिया सुनील कुमार उर्फ टन्नू राय, नगर पंचायत कटेया के चेयरमैन राजेश कुमार उर्फ डल्लू राय, जिलापरिषद अध्यक्ष गोपालगंज अमित कुमार राय उर्फ अंकू राय, पूर्व जिप सदस्य नीरज कुमार राय उर्फ मुकुल राय सहित हजारों की तादाद मे स्थानीय दर्शक मौजूद रहे. 

ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की तरफ से आए रेफरी दिनेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, मनीष कुमार एवं विशाल कुमार तथा रेफरी ऑब्जर्वर धर्मनाथ यादव ने भी एक स्तरीय एवं निष्पक्ष मुकाबला कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News