डाकघर के बाहर 50 हजार रूपये की छिनतई के मामले में सिवान पुलिस की कार्रवाई, 01 अभियुक्त गिरफ्तार,
सिवान जिला के नगर थाना को दिनांक 24.02.2026 को एक लिखित आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें आवेदक उमानाथ राय (जिला विशेष शाखा पदाधिकारी) द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 24.02.2026 को समय लगभग 02:20 बजे दोपहर में डाकघर कार्यालय, सिवान से 50,000/- रुपये की राशि निकालकर बाहर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे उक्त राशि छीन ली गई। गया। प्राप्त आवेदन के आधार पर नगर थाना द्वारा संबंधित कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया, अनुसंधान के क्रम में तकनीकी जांच एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन के आधार पर अपराधी की पहचान करते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में अभियुक्त मनोज मिश्रा, पिता-राजेन्द्र मिश्रा, साकिन सोखारा, थाना-फुलवरिया, जिला-बेगूसराय को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त से छिनतई की गई राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता:-
मनोज मिश्रा, पिता-राजेन्द्र मिश्रा, साकिन सोखारा, थाना-फुलवरिया, जिला-बेगूसराय।
> गिरफ्तार अभियुक्त का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :-
नगर थाना कांड सं0-367/25, दिनांक-17.05.25, धारा-304 बी.एन.एस.।
> जप्त / बरामद समानों की विवरणी:-
नगद राशि-1400 रु0
➤ टीम में शामिल सदस्य :-
थानाध्यक्ष, नगर थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी।
सिवान पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर…










