सिवान ll माननीय मंत्री श्रीमती रेणु देवी पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग-सह- प्रभारी मंत्री के कर कमलों के द्वारा संपूर्णता अभियान सम्मान सह- आकांक्षा हाट समारोह का उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर किया गया
उप संपादक विकास पांडे की रिपोर्ट
आकांक्षा हाट का आयोजन दिनांक 11 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक डी आर सी सी, सिवान के परिसर में किया जा रहा है नीति आयोग,भारत सरकार के गाइडलाइन के अनुसार जिला पदाधिकारी सिवान डॉआदित्य प्रकाश ने डीआरसीसी सिवान के प्रांगण में “आकांक्षा” हाट का आयोजन दिनांक 11 अगस्त 2025 से दिनांक 14 अगस्त 2025 तक आयोजित करने का निर्देश दिया था। इसी तत्वाधान में आज उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।*
विदित हो कि विकास को अत्यधिक समावेशी बनाने एवं स्थानीय स्तर पर पहुंचाने के लिए नीति आयोग, भारत सरकार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तर्ज पर आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। इसमें बिहार के 27 जिलों में कुल 61 प्रखंडों को चिन्हित किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत हमारे सिवान जिला के आंदर प्रखंड का भी चयन किया गया था। जिला पदाधिकारी सिवान ने अपने उद्बोधन में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पिछले क्षेत्रों में तेजी से विकास, सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन, गरीब एवं वंचित वर्ग की सीधी पहुंच, स्थानीय प्रशासन की जवाबदेही में वृद्धि एवं आकांक्षी भारत की ओर एक कदम बढ़ाना है। इसमें पांच थीम के 39इंडिकेटरों को संतृप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था ।इस अभियान के तहत आंदर प्रखंड के सभी पंचायतों में जगह-जगह पर कैंप लगाए गए, जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, चौपाल किया गया, जीविका दीदी के साथ बैठक किया गया, स्कूलों में रैली एवं प्रभात फेरी भी निकाली गई। समय-समय पर कार्यक्रम का नियमित अनुश्रवण एवं समीक्षा किया गया। आंदर प्रखंड द्वारा 6 में से चार इंडिकेटर में संतृप्ता प्राप्त की गयी। इसमें जीविका, कृषि, स्वास्थ्य एवं आईसीडीएस शामिल हैं ।आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जून 2023 में समाप्त होने वाले तिमाही में सिवान जिला के आंदर प्रखंड को जोन 06 पूर्वी भारत में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर नीति आयोग द्वारा डेढ़ करोड़ की राशि का अतिरिक्त कर्णाकंन किया गया है ।इसके लिए नीति आयोग द्वारा प्लान आफ एक्शन तैयार करने का निर्देश दिया गया था। प्लान ऑफ एक्शन तैयार कर नीति आयोग भारत सरकार को समर्पित किया जा चुका है। आज इसी के तहत जिला पदाधिकारी सिवान डॉ आदित्य प्रकाश को नीति आयोग के द्वारा सम्मान पत्र एवं मेडल भेजा गया था ।माननीय मंत्री के कर-कमलों के द्वारा जिला पदाधिकारी को मेडल एवं सम्मान पत्र दिया गया। आंदर प्रखंड के चौमुखी विकास में सहायक उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आईसीडीएस जिला कृषि पदाधिकारी,जिला प्रबंधक जीविका,जिला योजना पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी आंदर एवं आंदर प्रखंड के स्वास्थ्य, कृषि, आईसीडीएस एवं जीविका के प्रभारी एवं कर्मीगण को सम्मानित किया गया ।
सम्मान समारोह के पश्चात माननीय प्रभारी मंत्री के द्वारा”आकांक्षा” हाट का विधिवत उद्घाटन किया गया। आकांक्षा हाट में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल के जरिए विभाग से संबंधित जानकारी एवं उत्पादों को को प्रदर्शित किया गया था। माननीय मंत्री महोदय के द्वारा एक-एक स्टॉल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर सबों का उत्साहवर्धन किया गया।
इनमें कृषि विभाग के द्वारा तीन स्टॉल, उद्योग विभाग के द्वारा चार स्टॉल, कला एवं संस्कृति विभाग के द्वारा तीन स्टॉल, स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एक स्टॉल, जीविका के द्वारा चार स्टॉल एवं सुधा के द्वारा एक स्टॉल शामिल था।
निर्दिष्ट सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक प्रधान को अपने स्तर से अपने-अपने विभाग से संबंधित उत्पादों, कौशल विकास एवं पेंटिंग आदि से संबंधित व्यक्तियों, संस्थाओं को चयनित कर “आकांक्षा” हाट में प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया था।
*आकांक्षा हाट कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट, हैण्डलूम, पेंटिंग,जीविका समूह द्वारा तैयार उत्पादों इत्यादि से संबंधित स्टॉल लगाया गया था।जिसका उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को पहचान कर अवसर एवं प्रोत्साहन देना है। कार्यक्रम में लोक संगीत एवं लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई।












