सिवान जिला भाजपा अध्यक्ष राहुल तिवारी ने मुखिया मुना पाल को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित
बड़हरिया से परमानंद पाण्डेय कि रिपोर्ट
सिवान विधान सभा क्षेत्र संख्या 105 से भाजपा प्रत्याशी मंगल पांडेय की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बड़हरिया प्रखंड के पकड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया मुना पाल को जिला भाजपा अध्यक्ष राहुल तिवारी के द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया की सिवान विधान सभा का चुनाव सभी लोगों के द्वारा अथक प्रयास से मंगल पांडेय की जीत हुई है। पूर्व मुखिया मुना पाल ने समर्थकों के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मंगल पांडेय की जीत जश्न मनाया । मुना पाल ने कहा की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा बिहार का चहुमुखी विकास हुआ है।
बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं बाजारों में मंगल पांडेय की जीत पर जश्न जैसा माहौल बन गया है। बड़हरिया प्रखंड के पकड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया सह सिवान विधान सभा क्षेत्र के निवासी मुना पाल की पकड़ जनता में काफी है और लोकप्रिय सामाजिक व्यक्ति है।












