AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

महिला फुटबॉल मैच में सीवान ने पश्चिमी चम्पारण को 5-2 से हराया

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
March 22, 2026
in देश
0
महिला फुटबॉल मैच में सीवान ने पश्चिमी चम्पारण को 5-2 से हराया
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

महिला फुटबॉल मैच में सीवान ने पश्चिमी चम्पारण को 5-2 से हराया

कोरेयां फील्ड में आयोजित ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 में दर्शकों की भारी मांग पर आयोजित एकदिवसीय महिला फुटबॉल मैच में आज मैरवां सीवान एवं सिट्टी चम्पारण की महिला टीमें आमने सामने थीं जहां सीवान ने चम्पारण को 5-2 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.
इससे पूर्व मुकाबले का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि आए पूर्व एमएलसी महाचन्द्र सिंह, आरकेएस इंजीकॉम के जनरल मैनेजर आदित्य नारायण चौधरी एवं पूर्व विधायक किरण राय नें खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त कर, गेंद को सांकेतिक रूप से किक मार कर एवं स्व. बच्चा राय तथा स्व. उपेन्द्र राय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

मैच के शुरूआती पलों में हीं मैरवां की टीम से जर्सी नंबर 04 में खेल रही खिलाड़ी वन्दना कुमारी नें पहलें हीं मिनट पर गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई. जिसके बाद 26वें मिनट पर बैक टू बैक गोल दागकर उन्होनें स्कोर को 2-0 कर दिया. सिट्टी की टीम अभी इन शुरूआती झटकों से उबर भी नहीं पाई थी कि मैरवां की टीम से जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी पिंकी कुमारी नें 28वें मिनट पर गोल कर बढ़त को 3-0 कर दिया जो कि हाफ टाइम तक बरकरार रही. हाफ टाइम के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो सिट्टी नें वापसी की जोरदार कोशिश की. गेंद ज्यादातर समय तक मैरवां के डी एरिया में हीं घूमती नजर आई. हजारों की तादाद में आए दर्शकों ने भी जबरदस्त हूटिंग और चियरिंग कर खेल में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. हालांकि भाग्य आज सिट्टी के खिलाड़ियों की तरफ नहीं था क्योंकि सीवान की टीम से जर्सी नंबर 09 की खिलाड़ी आशु कुमारी नें खेल के 49वें मिनट पर मिली पेनाल्टी किक को गोल में तब्दील कर मैच को सिट्टी की पहुंच से दूर कर दिया. मैच में अपनी पूरी जान झोंकते हुए सिट्टी की टीम की जर्सी नंबर 03 की खिलाड़ी सोनामति कुमारी एवं जर्सी नंबर 12 की खिलाड़ी दीपिका कुमारी नें क्रमशः 65वें एवं 77वें मिनट पर दो शानदार गोल जरूर किए लेकिन मैरवां की तरफ से पिंकी ने 78वें मिनट पर वापस एक और गोल कर सिट्टी की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. इस प्रकार से मैरवां नें सिट्टी को 5-2 से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया. यह मैच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं उच्च स्तरीय खेल भावना से खेले गए खेल का एक बेहतरीन उदाहरण है इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि आज के मैच में दोनों हीं टीमों में से किसी भी खिलाड़ी को येलो या रेड कार्ड नहीं दिखाया गया. ऑल इंडिया बच्चा राय उपेन्द्र राय मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के पुरूष टीमों के बीच आखिरी एवं फाइनल मुकाबला रांची झारखंड एवं सीवान यूनाइटेड की टीमों के बीच रविवार को खेला जाएगा
महिलाओं के बीच हुए इस फुटबॉल मैच का लुत्फ उठाने के लिए जिला परिषद सदस्यों धीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, भरत यादव, सुशीला देवी, ललिता चौहान, नंदलाल राम, ओमप्रकाश राय भूट्टो, प्रदीप सिंह, राजकुमार सिंह कुशवाहा, अब्दुल कलाम तथा आशुतोष द्विवेदी, टीएन राय, जयप्रकाश द्विवेदी, अशोक पाठक, परमात्मा सिंह, बलराम सिंह, हरेन्द्र तिवारी, रामाश्रय यादव, परड़िया पंचायत के मुखिया विवेक कुमार श्रीवास्तव बंटी, करकटहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कमलेश भारती, बीडीसी श्रवण यादव, अनूप मिश्र उर्फ अजगर बाबा, अवधेश दूबे, कोरेयां पंचायत के मुखिया सुनील कुमार उर्फ टन्नू राय, नगर पंचायत कटेया के चेयरमैन राजेश कुमार उर्फ डल्लू राय, जिलापरिषद अध्यक्ष गोपालगंज अमित कुमार राय उर्फ अंकू राय, पूर्व जिप सदस्य नीरज कुमार राय उर्फ मुकुल राय सहित हजारों की तादाद मे स्थानीय दर्शक मौजूद रहे.

ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की तरफ से आए रेफरी रेफरी राहुल कुमार, विशाल कुमार,मनीष कुमार एवं दिनेश कुमार गुप्ता तथा रेफरी ऑब्जर्वर धर्मनाथ यादव नें भी एक स्तरीय एवं निष्पक्ष मुकाबला कराने में अपना सराहनीय योगदान दिया.

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

कटेया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्करी का खुलासा

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: मारपीट, फसल कटाई और रंगदारी का आरोप, केस दर्ज

April 12, 2026
अकेली महिला से छेड़खानी का प्रयास, प्राथमिकी

पत्नी का अपहरण कर फरार हुआ रिश्तेदार, पति ने दर्ज कराई एफआईआर गांव में सनसनी

April 12, 2026
बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

बांदा- मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निकाला गया नाबालिक बेटी का शव

April 12, 2026

Recent News