सीतामढ़ी के लाल ने अयोध्या में किया कमाल



अयोध्या महोत्सव में अपने गायन के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विजेता हुए सीतामढ़ी के सज्जाद अंसारी उर्फ प्रिंस को अयोध्या प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश ट्यूरिज्म द्वारा शिल्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। अपनी कला से सीतामढ़ी की धरती का अयोध्या में मान बढ़ाया है। प्रिंस ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने सभी गुरुजनों, विशेष कर संगीत के गुरु संजय कुमार सिंह और माता-पिता को दिया है। आपको बता दें कि प्रिंस ने पूर्व में कई सारे राज्य स्तरीय, राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिताओं तथा टीवी रियलिटी शो में भाग लेकर जिले का नाम रौशन किया है।












