बहनों ने अपने भाई के सुख समृद्धि के लिए पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया पीडिया का व्रत
बड़हरिया से परमानंद पांडे की रिपोर्ट



बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को हर्षोल्लास और सनातन पद्धति के रीति-रिवाजों के साथ पीडिया सभी महिलाओं ने व्रत रख अपने भाइयों के सुख समृद्धि के लिए मनाया। बहनों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूरे श्रद्धाभाव से पीडिया का व्रत किया।महिलाओं ने भगवान भास्कर की उपासना किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए, लोक कथाएं सुनाई तथा नए चावल और गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण कर व्रत का संकल्प लिया। शनिवार को प्रखंड के सुप्रसिद्ध यमुना गढ़ देवी मंदिर के समीप तालाब में बाजे गाजे के साथ पीडिया को दहलाया यानि विसर्जित किया। शनिवार की की सुबह में हीं प्रखंड के विभिन्न गांवों से महिलाओं की टोली दर्जनो ट्रैक्टर ट्रॉली पर डीजे और नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए, तो कहीं स्कॉर्पियो व बोलेरो पर सवार युवतियों के जत्थे बड़हरिया के ऐतिहासिक यमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर स्थित तालाब के पास पहुंच कर श्रद्धापूर्वक पीडिया को तालाब में विसर्जित किया। यमुनागढ़ स्थित देवी मंदिर परिसर में मेला लग गया। बड़ी संख्या में युवतियों के साथ युवक भी मेले में शामिल हुए। पीडिया का विसर्जन शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। पीडिया विसर्जन के समय बड़हरिया थाना के एसआई राधेश्याम, एएसआई कौसर आलम, दल बल के साथ मौजूद थे। पीडिया पर्व को शांति पूर्ण सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से कोईरीगवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बाल्मीकि प्रसाद उर्फ अश्वनी कुमार कुशवाहा , कोईरीगवा पैक्स अध्यक्ष विद्याभूषण वर्मा, प्रेम प्रकाश सोनी, सुशील वर्मा, मनोज कुशवाहा, प्रेम प्रकाश सोनी, आदि का सराहनीय योगदान था।












