AB-NEWS
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार / बिज़नेस
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • कैरियर
No Result
View All Result
AB-NEWS
No Result
View All Result
Home देश

शिवहर बापूधाम मोतिहारी-सीतामढ़ी वाया शिवहर नई रेल लाइन परियोजना, जिसका सपना शिवहर और सीतामढ़ी के लोगों ने करीब 20 साल पहले देखा था, पैसे के अभाव में अधर में लटक गया है।

Abhinay Abhinay by Abhinay Abhinay
December 4, 2025
in देश
0
शिवहर बापूधाम मोतिहारी-सीतामढ़ी वाया शिवहर नई रेल लाइन परियोजना, जिसका सपना शिवहर और सीतामढ़ी के लोगों ने करीब 20 साल पहले देखा था, पैसे के अभाव में अधर में लटक गया है।
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शिवहर बापूधाम मोतिहारी-सीतामढ़ी वाया शिवहर नई रेल लाइन परियोजना, जिसका सपना शिवहर और सीतामढ़ी के लोगों ने करीब 20 साल पहले देखा था, पैसे के अभाव में अधर में लटक गया है।

डॉ. राहुल कुमार द्विवेदी, बिहार संपादक, अखंड भारत न्यूज़।

▪️सरकार और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, बजट की कमी एवं भूमि अधिग्रहण में जटिलताओं के कारण जनता की यह बहुप्रतीक्षित योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है। वर्ष 2006-07 में स्वीकृत यह रेलवे लाइन परियोजना आजादी के 78 साल बाद भी शिवहर जिले को रेल सुविधा से जोड़ने का सपना पूरा नाहीं कर पा रही है। आरटीआई कार्यकर्ता मुकुंद प्रकाश मिश्र द्वारा रेल मंत्रालय से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई जानकारी में बड़े स्तर पर लापरवाही और वित्तीय असमानता उजागर हुई। रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे लाइन के लिए भूमि अर्जन की स्वीकृत राशि 2.66 अरब रुपये थी, परंतु रेलवे मंत्रालय ने इसके बदले सिर्फ 1.27 करोड़ रुपये आवंटित किए। यह राशि भी अब खर्च हो चुकी है। इतनी कम राशि में विशाल रेल परियोजना के लिए भू-अर्जन होना संभव नहीं था। रेल मंत्रालय ने अतिरिक्त राशि नहीं भेजी है, जिससे भूमि अधिग्रहण का काम रुक गया है। प्रभारी जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रभात कुमार ने साफ तौर पर बताया कि अब तक 78,857 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर रैयतों को 83 करोड़ 82 लाख 94 हजार 654 रुपये का भुगतान किया जा चुका है। हालांकि, अभी 18,458 एकड़ भूमि का भुगतान बाकी है, जो धनराशि के अभाव में लंबित है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक रेलवे मंत्रालय से बाकी राशि नहीं मिलती, रैयतों को भुगतान और भूमि अधिग्रहण का कार्य आगे नहीं बढ़ सकता। भूमि अधिग्रहण की यह स्थिति साफ तौर पर दिखाती है कि परियोजना कुल जमीन का केवल 22 प्रतिशत ही कवर कर पायी है।

▪️राजनीतिक उपेक्षा से परियोजना पर ग्रहण, लोगों में नाराजगी , स्थानीय लोग इस मामले में जनप्रतिनिधियों के रवैए पर भी सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि रेलवे लाइन का शिलान्यास तो बड़े समारोह में कर दिया गया, लेकिन इसके बाद न तो सांसदों और न ही विधायकों ने परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में कोई गंभीर पहल की। आरटीआई से मिली जानकारी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि बजट और प्रशासनिक स्तर पर गंभीर प्रयासों की कमी है, जिसके कारण परियोजना वर्षों से ठप पड़ी है।

▪️शिवहर अब भी रेल सेवा से महरूम मोतिहारी जाना भी होगा आसान, शिवहर जिला न केवल बिहार बल्कि देश के पिछड़े जिलों में एक है। यहां उद्योग-धंधा नगण्य है। बड़ी संख्या में लोग रोजगार, शिक्षा और इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन करते हैं। लेकिन जिले में एक भी रेलवे स्टेशन नहीं होने के कारण लोगों को ट्रेन पकड़ने के लिए 25 किलोमीटर दूर सीतामढ़ी, 55 किलोमीटर दूर मुजफ्फरपुर या 60 किलोमीटर दूर बापूधाम मोतिहारी जाना पड़ता है। यह दूरी आम लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है।

शिवहर – सीतामढ़ी -मोतिहारी रेल लाइन में कई स्टेशनों का प्रस्ताव

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित रेल लाइन सीतामढ़ी जंक्शन से शुरू होकर रेवासी, धनकौल, शिवहर, सुगिया कटसरी, पताही, ढाका, चिरैया और गजपुर होते हुए बापूधाम मोतिहारी जंक्शन तक जाएगी। इस मार्ग पर कई क्रॉसिंग और हाल्ट स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2006 में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने किया था। रेल बजट में भी इसे शामिल किया गया था, लेकिन उसके बाद से न तो परियोजना की समीक्षा हुई और न ही धरातल पर कोई प्रगति।

Abhinay Abhinay

Abhinay Abhinay

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

September 7, 2025
बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

बड़हरिया के महावीरी मेला में दो समुदायों में हुआ पथराव, एसपी ने संभाला मोर्चा बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा पथराव में हुए घायल

September 5, 2025
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी की कस्टडी में मौत, बढ़ाई गई अस्पताल की सुरक्षा

September 7, 2025
आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

आगामी पर्व-त्यौहार एवं बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम-एसपी की संयुक्त बैठक

September 7, 2025
गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गया जी में जमीन विवाद में हत्या, घर के बाहर बैठे चचेरे भाई को पीट-पीटकर मार डाला

0
अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

बिहार में चोरी के आरोप में बेटी को गर्म रॉड से कई जगह दागा, पिता की शिकायत पर 6 व्यक्ति गिरफ्तार

0

कटिहार में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, मारपीट में दो घायल

0
जीतेद्र पासवान को हुए उम्रकैद के फैसले के खिलाफ माले का प्रतिवाद मार्च राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

जीतेद्र पासवान को हुए उम्रकैद के फैसले के खिलाफ माले का प्रतिवाद मार्च राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

February 15, 2026
वाहनों को दिखाई हरी झण्डी

वाहनों को दिखाई हरी झण्डी

February 15, 2026
जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

February 15, 2026
नौतन के सेमरिया गंगा मोड़ स्थित चार दुकानों में चोरी

नौतन के सेमरिया गंगा मोड़ स्थित चार दुकानों में चोरी

February 15, 2026

Recent News